Categories: General

Uses & Meaning of Being in Hindi

हैलो दोस्तो, आज हम “Being” के बारे मे पढ़ने वाले है। इससे पहले की पोस्ट मे हम ने “Contractions” के बारे मे पढ़ा था। और आज की इस पोस्ट मे हम Being के बारे मे पढ़ेंगे। जैसे –  Being क्या होता है ?, Being का Use कहाँ पर और कैसे किया जाता है?, इनकी जरूरत क्यों पड़ती है? और Being का हिन्दी अर्थ क्या होता है?

What is Being in Hindi – Being क्या है?

दोस्तो आपने Be Family की Verbs के बारे मे सुना होगा। Be Family की 8 Verbs होती है। (Is, Am, Are, Was, Were, To be, Been, Being) जिसमे से Is, Am, Are का प्रयोग Present Tense मे होता है, Was, Were का Past Tense मे, To be एक Infinitive/ Base form होती है,  Been का Perfect Tense मे तथा Being का Continuous Tense मे प्रयोग किया जाता है। 

Uses & Meaning of Being in HindiUses & Meaning of Being in Hindi

Being meaning in Hindi

Being का हिन्दी मे अर्थ होता है “होना“। अर्थात जब Continuous Tense मे कुछ होना होता है वह Being का प्रयोग किया जाता है। 

जैसे :

वे पागल हुए जा रहे थे। 

They were being crazy.

मैं स्वार्थी हो रहा हूँ। 

I am being selfish.

Uses of Being in Hindi

Use-1: Main Verb (Active) : – Being + Adjective ( हो रहा )

Structure : [Subject + is/am/are/was/were + being + Adjective]

जैसे : 

वह मजबूत हो रहा है। 

He is being strong.

आप अच्छे बन रहे है। 

You are being nice.

वह विनम्र हो रही थी। 

She was being polite.

वे हमारे साथ दोस्ताना व्यवहार कर रहे है। 

They are being friendly with us.

Use-2: Main verb (Passive) : – Being + V3

Structure : [Subject + is/am/are/was/were + being + V3]

जैसे : 

अजय को भेजा जा रहा था। 

Ajay was being sent.

खाना पकाया जा रहा था। 

The food was being cooked.

हर दिन नई वैज्ञानिक खोजे की जा रही है। 

New scientific discoveries are being made every day.

Use-3: Present Participle Clause of Being (होने के नाते या होने की वजह से)

Structure : Being + Noun / Adjective + Comma (,)

जैसे:

एक शिक्षक होने के नाते यह मेरा कर्तव्य है। 

Being a teacher, it’s my duty.

एक सैनिक होने के नाते (की वजह से) वह लड़ना जानता है। 

Being a soldier, he knows how to fight.

एक दोस्त होने के नाते मैंने उसे कॉल किया। 

Being a friend, I called him.

Use-4: Being (होना) : – As a “Gerund”

[Being या तो Subject होगा या Object या फिर Prepositional Object होगा]

जैसे: 

अमीर बनने से आपकी खुशी नहीं बढ़ती है। 
Being rich doesn’t increase your happiness.

लेट होना उसकी आदत है।
Being late is his habit.

आपका दोस्त होना मेरी उपलब्धि है।
Being your friend is my achievement.

आपको आलसी होना बंद कर देना चाहिए।
You should stop being lazy.

Use-5: Adjective (Present Participle)

Structure: [Noun + Being + V3]

जैसे:

पीटा जा रहा आदमी वास्तव मे एक चोर है। 

The man being beaten is actually a thief.

वह पकड़े जाने से डर गया था। 

He was scared of being caught.

किसी को भी मेरे आहत होने का पता नहीं था। 

Nobody knew about my being hurt.


Use-6: Being – Getting / Turning

Being की जगह पर Getting या Turning का प्रयोग। 

जैसे :

वह स्वार्थी हो रही होगी। 

She will be getting selfish.

वह 2021 मे 35 साल का होगा।

He will be turning 35 years in 2021.

अक्षय गिटार के लिए पागल हो रहा होगा। 

Akshay will be getting/turning crazy for guitar.

पहले की पोस्ट मे हम ने Contractions के बारे मे पढ़ा था। 

Recent Posts

Subject Verb Agreement Rules and Examples in Hindi

आज का हमारा टॉपिक Subject Verb Agreement है। इस आर्टिकल मे Subject Verb Agreement के प्रयोग को उदाहरण सहित…

2 years ago

जैन धर्म – Jainism in Hindi

छठी शताब्दी ईसा पूर्व में ज़ैन धर्म (Jainism) का तीव्र विकास हुआ। ज़ैन धर्म भगवान को तीर्थकर कहा गया। प्रथम तीर्थकर…

2 years ago

महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ – International Boundary Lines

अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखाओं की सूची - List of International Boundary Lines रेडक्लिफ रेखा (Redcliff Line):-…

2 years ago

Question Tag | English Grammar Rules in Hindi

Question Tag क्या है? किसी भी वाक्य के बाद आने वाला एक छोटा सवाल, Question Tag कहलाता…

2 years ago

Use of It in Hindi | Meaning & Examples of It in Hindi | It के प्रयोग

आज के इस पोस्ट मे हम इंग्लिश के एक वर्ड "It" के बारे मे पढ़ेंगे।…

2 years ago

Contraction List & Meaning in Hindi

हैलो दोस्तो, आज की पोस्ट मे हम Contractions पढ़ने वाले है। Contractions होते क्या है और इनका…

2 years ago